Site icon जनस्वराज हिंदी

गोरखपुर समाचार : संस्कार भारती ने किया भारत माता पूजन

गोरखपुर समाचार : संस्कार भारती ने किया भारत माता पूजन

गोरखपुर समाचार : संस्कार भारती ने किया भारत माता पूजन

गोरखपुर समाचार (अनूप कुमार पटेल) : शनिवार को संस्कार भारती गोरक्षप्रांत ने 76 में गणतंत्र दिवस के आलोक में भारत माता पूजन उत्सव का आयोजन गोविंद बल्लभ पंत पार्क के बाहर किया।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्पार्चन व आरती की। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के ध्येय गीत ‘साधयती संस्कार भारती’ से कोई उसके उपरांत सह मंत्री मानवेन्द्र त्रिपाठी ने संस्था के बारे में परिचय कराते हुए इस आयोजन के औचित्य को बताया।


यह भी पढ़ें : एम्स गोरखपुर : नई कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता मंगलवार को करेंगी पदभार ग्रहण


प्रांत महामंत्री डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले वीर सपूतों को याद किया। संस्कार भारती के वरिष्ठ सदस्य व संगीतज्ञ डॉ शरदमणि त्रिपाठी ने कहां की एसे आयोजन हमें उन वीर सपूतों की याद दिलाते हैं जिन्होंने इस देश के लिए बलिदान दिया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने भारत माता की तस्वीर के सामने दीप भी प्रज्ज्वलित किया।

इस अवसर पर डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, शैवाल शंकर श्रीवास्तव,शैलेश त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, अजीत प्रताप सिंह, रविंद्र रंगधर,रीना जायसवाल, विवेक श्रीवास्तव आशा मिश्रा उपस्थित रहें।

https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv5  

Exit mobile version