Site icon जनस्वराज हिंदी

गोरखपुर: नरकटियागंज रेलखंड, बंजारी पट्टी नहर पुल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

ट्रेन दुर्घटना

ट्रेन दुर्घटना

गोरखपुर: नरकटियागंज रेलखंड पर बंजारी पट्टी नहर पुल के समीप शनिवार दोपहर बाद रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना पोल नंबर 317/16 और 317/17 के बीच अंडरपास के पास हुई। मृतक ने आसमानी रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। शव को सबसे पहले ट्रैक किनारे चरवाहों ने देखा और शोर मचाया। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।


Read more: पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल डलवाये लोगो ने तेल में पानी होने की बात कह कर कटा बवाल,पुलिस की हस्तक्षेप से मामला हुआ शांत


सूचना मिलते ही खड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई सुरेंद्र प्रजापति और कांस्टेबल धीरज राव ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया।

फिलहाल, अज्ञात युवक की पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version