Site icon जनस्वराज हिंदी

गाजीपुर: भाजपा का स्वच्छता अभियान, कई स्थानों पर सफाई

गाजीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष और केंद्र सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह 7 बजे से 8 बजे तक चला, जिसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किया।

उन्होंने मिश्र बाजार स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा और उसके आसपास के क्षेत्र में झाड़ू लगाकर, कूड़ा उठाकर सफाई कार्य किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Read Also: गाजीपुर: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, भाई गंभीर रूप से घायल


जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से दिए गए पहले संबोधन में स्वच्छता के लिए की गई अपील आज व्यवहार में नजर आने लगी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि आर्थिक नुकसान से भी बचाती है।

इस अवसर पर सरोज कुशवाहा ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें सप्ताह में कम से कम एक बार सार्वजनिक स्थलों की सफाई में भाग लेना चाहिए, ताकि समाज स्वच्छ और रोगमुक्त बना रहे।

कई नेताओं ने अन्य क्षेत्रों में किया स्वच्छता कार्य

इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

अभियान में शामिल प्रमुख कार्यकर्ताओं में विनोद अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, साधना राय, नंदू कुशवाहा, अजय कुशवाहा, शशांक राय, शिवम त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश यादव, अभिनव सिंह, मुकेश राय, रासबिहारी राय, दीपक जायसवाल, अनुराग प्रजापति सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा का संकल्प: स्वच्छ और समृद्ध भारत

पार्टी नेताओं ने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाकर जनता में जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया। उनका कहना था कि भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वच्छता जैसे सभी क्षेत्रों में नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version