Site icon जनस्वराज हिंदी

बाबा साहेब के संविधान पर करारा प्रहार कर रही है भाजपा सरकार : डॉ जनक कुशवाहा

बाबा साहेब के संविधान पर करारा प्रहार कर रही है भजपा सरकार डॉ जनक कुशवाहा

गाजीपुर: गाजीपुर जनपद में सौहार्द बंधुत्व मंच के निदेशक अच्छेलाल कुशवाहा की अगुवाई में निजी विद्यालयों में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 2025 धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मंच के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने दलित, वंचित और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में लाकर उन्हें समान अधिकार दिलाने का काम किया।


Read Also: गाजीपुर: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बाइक रैली और संविधान रक्षा की शपथ


मुख्य अतिथि डॉ. जनक कुशवाहा (पूर्व सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व प्रत्याशी, मोहम्मदाबाद विधानसभा) ने कहा कि बाबा साहब का बनाया संविधान आज भी सामाजिक न्याय की नींव है। लेकिन वर्तमान में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें संविधान पर प्रहार कर रही हैं। लोकतांत्रिक माहौल को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

विशिष्ट अतिथि रामचंद्र राम ने संविधान सभा के चुनाव की प्रक्रिया को बताते हुए कहा कि सिर्फ 12% लोगों ने संविधान सभा के सदस्य चुने थे, बाकी 88% वंचित थे। आज वहीं वंचित तबका संविधान बचाने की जिम्मेदारी उठा रहा है।


जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU


कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय ने की और संचालन संस्था के निदेशक अच्छेलाल कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का सपना तभी साकार होगा जब हम उनके विचारों को जीवन में अपनाएँ।

उपस्थित प्रमुख लोग – माया साहू, संजय यादव, बाबूलाल नय्यर, उष्मानी मोहम्मद वारिस, साजिद अब्बासी, उपेंद्र कुमार यादव, कृष्ण मोहन यादव, सिद्धार्थ मौर्य, राम जी कुशवाहा आदि क्षेत्रवासी।

Exit mobile version