तमकुहीराज, कुशीनगर: पशु चिकित्सालय तमकुहीराज में तैनात रहे उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लालमणि यादव के सेवानिवृत्त होने पर एक भावभीन विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. यादव को माल्यार्पण, अंगवस्त्र, और श्रीमद्भगवद गीता भेंट कर सम्मानित किया।
सेवाभाव, अनुशासन और कार्यनिष्ठा के लिए याद रखे जाएंगे डॉ. लालमणि यादव
समारोह को संबोधित करते हुए पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. महेश गौड़ ने कहा, “हर कर्मचारी की सेवा यात्रा के पहले दिन ही सेवानिवृत्ति की तिथि तय होती है, लेकिन वह अपने व्यवहार, कार्यशैली और समर्पण से सेवाकाल को विशिष्ट बना देता है।” उन्होंने डॉ. यादव की प्रशासनिक दक्षता और कार्य के प्रति समर्पण की विशेष सराहना की।
Read more: अखण्ड अष्टजाम और विशाल भण्डारे का आयोजन: बाबा दोनों शुक्ल महाराज के दरबार में श्रद्धा का सैलाब
अनुभव और मार्गदर्शन से प्रेरणा लेते रहे सहकर्मी
डॉ. महेश गौड़ ने यह भी कहा कि डॉ. लालमणि यादव ने हमेशा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को मार्गदर्शन दिया और कठिन कार्यों को भी सरल ढंग से करना सिखाया। डॉ. ज्ञानेंद्र किशोर ने उन्हें एक कुशल प्रशासक और निपुण चिकित्सक बताया, जिनकी सेवाएं विभाग के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेंगी।
कार्यक्रम में अनेक अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्रजेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, राजकुमार, हरिशंकर, डॉ. जावेद अंसारी सहित विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे और डॉ. यादव को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

