Site icon जनस्वराज हिंदी

गाजीपुर: किशोरी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाकर अश्लील तस्वीरें वायरल, पुलिस जांच में जुटी

File 000000006b906230be218bdd3fed527b

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी की पहचान को दुरुपयोग करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दीं। इस हरकत से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पीड़िता ने भांवरकोल थाने में लिखित तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगाई है। किशोरी का आरोप है कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर (8376804**) से यह इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया, जिस पर अश्लील फोटो अपलोड की गईं। इस घटना से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भारी नुकसान हुआ है।


यह भी पढ़ें: गहमर पुलिस ने चोरी की मोटर पम्प के साथ एक अभियुक्त एवं बाल अपचारी को किया गिरफ्तार


पत्रकारों द्वारा जब इस मोबाइल नंबर को ट्रूकॉलर ऐप पर चेक किया गया, तो सामने आया कि यह नंबर “Fortis Stress Helpline Mirinda (Insta Fraud)” के नाम से सेव है। इससे यह आशंका और गहराती जा रही है कि यह कृत्य किसी साइबर फ्रॉड गैंग या शातिर गिरोह की करतूत हो सकती है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस साइबर अपराध को गंभीरता से लेते हुए आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोषियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ने के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version