Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 की तैयारी बैठक सम्पन्न

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

तमकुही, कुशीनगर: बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाली बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 की सफल तैयारी हेतु बीआरसी तमकुहीराज में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय शिक्षक व खेल अनुदेशक उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सुधीर कुमार ने की। उन्होंने कहा कि बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बेसिक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्ण रूप से खेल भावना के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने सभी खेल शिक्षकों और अनुदेशकों से जोर देकर कहा कि वे न्याय पंचायत स्तर पर सुनियोजित तैयारी प्रारंभ करें, जिससे प्रतियोगिता का आयोजन सुचारू और सफल हो सके।


Read More: कुशीनगर: सेवा निवृत्त बैंककर्मी अवधेश मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई, कार्यशैली की सराहना


बैठक में पंचायतवार जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं, जिसमें निम्नलिखित खेल शिक्षकों को क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई:

खेल प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में प्रतियोगिता की तैयारियों को बेहतर तरीके से अंजाम देने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में शंभू यादव, देवेंद्र ओझा, अमरनाथ यादव, अजय सिंह, राजू सिंह, नंदकिशोर प्रसाद सहित अनेक शिक्षकों ने अपने सुझाव दिए और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प लिया।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version