Site icon जनस्वराज हिंदी

Gorakhpur News: बड़हलगंज में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत

मौत

बड़हलगंज/गोरखपुर: बड़हलगंज नगरपंचायत के कल्याण नगर वार्ड में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। सफाईकर्मी संदीप का 18 वर्षीय बेटा पवन फ्रिज का स्विच ऑन करते समय अचानक बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त समाचारों के अनुसार, सुबह-सुबह पवन जैसे ही फ्रिज चालू करने के लिए स्विच ऑन कर रहा था, उसे जोरदार झटका लगा। जब तक परिवारजन उसे बचाते, तब तक उसकी जान चली गई। बेटे की आकस्मिक मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।


यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: तेंदुए का खौफ, 18 स्कूल 3 दिन से बंद, 28 हजार लोग घरों में कैद


नगर पंचायत अध्यक्ष ने जताया शोक, सरकारी मदद की मांग

घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया और उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों से फोन पर बात कर शासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

पवन का अंतिम संस्कार मुक्तिपथ पर किया गया। इसमें अधिशासी अधिकारी, सफाई नायक, लेखपाल और अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस दुखद घटना से मोहल्ले व नगर में शोक की लहर है।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

Exit mobile version