श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की शिवालयों में उमड़ी भीड़

श्रद्धालुओं के गगनभेदी जयकारे से भक्ति मय हुआ शिवालय
सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रावण मास के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं के द्वारा गगनभेदी जयकारे से पूरा माहौल भक्ति में
हो गया। भगवान शिव का प्रिय माह सावन का प्रारंभ आज 22 जुलाई सोमवार से हो गया है। इस बार श्रावण में 5 सावन सोमवार पड़ रहे हैं।
श्रावण मास के पहले सोमवार को सतरामगंज बाजार के शिव मंदिर, भदौरा रेलवे स्टेशन शिव मंदिर, सेवराई, गोड़सरा, उसिया महादेवा मन्दिर, मनभद्र बाबा शिवमंदिर सहित क्षेत्र के तमाम शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। जहाँ महिला श्रद्धालुओं के साथ साथ पुरुष श्रद्धालुओं ने भी भगवान भोले शंकर को भांग, धतूरा, बेलपत्र, रोरी, अक्षत, फूल आदि चढ़ाते हुए जलाभिषेक किया एवं अपने मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
मनभद्र बाबा मंदिर मनिहर भवन गहमर में भगवान भोले शंकर के शिवलिंग को विशेष रूप से सजाया गया था। क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी भारी साज सज्जा की गई थी। जिसे लोग बर्बस ही इस दृश्य को अपने कमरे में कैद करने से खुद को नहीं रोक सके। मंदिर पर लोगों के द्वारा गगनभेदी जयकारे से पूरा माहौल भक्ति में हो गया वहीं डीजे की धुन पर भोले शंकर के भक्ति गीत बजाए जा रहे थे। सतराम गंज बाजार स्थित शिव मंदिर के मुख्य पुजारी इंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि भोर से ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का क्रम जारी है। अब तक करीब 1000 से अधिक श्रद्धालुओं के द्वारा जलाभिषेक किया जा चुका है। अभी भी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद है जिन्हें कतारबद्ध करते हुए पूजा पाठ कराया जा रहा है।
_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'