विद्युत संविदाकर्मी नगसर थाने के दरोगा पर मारने पीटने का लगाया आरोप,उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर जांचकर कार्यवाही कि मांग किया

नगसर। स्थानीय क्षेत्र के गोहदा निवासी व गोहन्दा पावर हाउस पर विद्युत संविदाकर्मी राजेन्द्र वनवासी ने नगसर थाना के दरोगा लालबहादुर पर बिना किसी कारण के मारने पीटने का आरोप लगाया है और उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर जांचकर कार्यवाही कि मांग किया है।
वनवासी ने कहा कि मैं नगसर बाजार में।घरेलू सामान लेने गया था जंहा दरोगा जी ने हमको देखते ही बुलाकर मारने पीटने लगे कारण पूछने पर भी कुछ नही बताया और मारपीट के बाद जब मैं हो गया तब छोड़े।
नगसर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम चेकिंग चल रही थी चेकिंग के दौरान गाड़ी रोकने पर उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी जिसपर उसे शराब पीकर गाड़ी नही चलाने को कहा गया जिसपर उसने कहा कि मैं भी विद्युतकर्मी हूँ थाना की बिजली काट दूंगा समझ मे आ जाएगा जिस पर उसे वँहा से जाने को कहा गया ।अब वह क्या कह और कर रहा है इसकी जानकारी हमे नही है।
_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'