Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर : जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय का हुआ भव्य स्वागत

कुशीनगर : जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय का हुआ भव्य स्वागत

कुशीनगर : जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय का हुआ भव्य स्वागत

हाटा, कुशीनगर: भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के सम्मान में रविवार को नगर पालिका के वार्ड नंबर 17, थरुहाडीह स्थित युवा व वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर ऋषि त्रिपाठी के कैंप कार्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक पवन केडिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को फूल-मालाओं से सम्मानित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया भरोसा

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा, “लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर शीर्ष नेतृत्व ने मेरा सम्मान बढ़ाया है। मैं कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि 24 घंटे पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उपलब्ध रहूंगा। कार्यकर्ताओं का उत्साह ही मेरी ऊर्जा है और उनका सम्मान ही मेरा सम्मान है।”


यह भी पढ़ें: कुशीनगर: सेल टैक्स अधिकारी बनकर अपहरण और लूट, पुलिस पर उठे सवाल


कार्यक्रम में जुटे भाजपा के वरिष्ठ नेता

इस अवसर पर पूर्व विधायक पवन केडिया, मंडल अध्यक्ष मुंशी सिंह, रजनीश बरनवाल, आशुतोष पाण्डेय, श्री प्रकाश मिश्रा, इन्द्रजीत भाटिया, बैरिस्टर शुक्ला, सागर मणि, चंद्रपाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज शाही, संदीप सिंह, बाबू नंदन सिंह, सुभाष पाण्डेय, अनिरुद्ध मिश्रा, नंदेश्वर शुक्ला, मोलई, व्यास भाटिया, सत्येन्द्र कुमार सिंह (पिपराइच केन यूनियन चेयरमैन), रामक्यास सिंह, भोरिक चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, और उन्होंने भाजपा की आगामी रणनीतियों एवं संगठन को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया। इस स्वागत समारोह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा का संचार किया और आगामी चुनावों में संगठन की मजबूती को लेकर प्रतिबद्धता व्यक्त की।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version