Site icon जनस्वराज हिंदी

हम पंचनिष्ठाओं पर काम कर रहे हैं- विधायक मोहन वर्मा

हम पंचनिष्ठाओं पर काम कर रहे हैं- विधायक मोहन वर्मा

हाटा/कुशीनगर: हाटा कस्बे में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन बड़ी ही धूमधाम से आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त, समृद्ध, समर्थ और स्वावलंबी भारत के निर्माण हेतु निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य एक ऐसे आधुनिक भारत का निर्माण करना है जो विश्व पटल पर विश्व गुरु के रूप में उभरे।


यह भी पढ़ें: कुशीनगर: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दोनों बदमाश गिरफ्तार


विधायक मोहन वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र, गांधीवादी विचारधारा, और सर्वधर्म समभाव जैसे सिद्धांतों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियाँ भारतीय सभ्यता और संस्कृति से प्रेरणा लेती हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पवन केडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, जय प्रकाश शाही, ऋषि त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन का दायित्व बाबू नंदन सिंह ने बखूबी निभाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हिंदूवादी नेता राम बचन सिंह, ब्लॉक प्रमुख अर्चना सिंह, रंजना पासवान, अग्निवेश मणि, अंकित पांडेय, संजय सिंह मुन्ना, ज्ञान विक्रम सिंह, मनोज पांडेय, चंद्रपाल कनौजिया, मुंशी सिंह, सक्षम तिवारी, शाही फैजान खान समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version