गोरखपुर समाचार (शशांक पाण्डेय): समाजवादी पार्टी के 13 कार्यकर्ताओं पर अयोध्या के महंत राजू दास का प्रतीकात्मक पुतला जलाने, सार्वजनिक अश्लीलता करने और धारा 163 बीएनएस का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शन करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी रामानुज सिंह यादव की तहरीर पर यह केस दर्ज किया गया।
चौकी प्रभारी के अनुसार, शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि शास्त्री चौक पर सपा कार्यकर्ता पुतला दहन करने के दौरान सड़क पर आवागमन बाधित कर प्रतीकात्मक पुतले पर पेशाब कर रहे थे। जिससे राहगीरों को शर्मिंदगी महसूस हो रही थी।
आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी के साथ ही सरेआम अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया। जिससे राहगीरों, विशेषकर महिलाओं, को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए यातायात बहाल किया।
इस मामले में सपा कार्यकर्ता 1. अविनाश तिवारी (जिलाध्यक्ष, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड) 2. महेंद्र यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष)3. रोहित सिंह 4. अरविंद यादव 5. मोहम्मद अयाज 6. असीम जमाल 7. प्रदुमन साहनी 8. रजनीश यादव 9. शिवकुमार 10. सत्यम गोस्वामी 11. दुर्ग विजय मौर्य 12. सचिन साहनी 13. बुद्धि सागर मिश्रा को नामजद किया गया है।

