Site icon जनस्वराज हिंदी

Yayawari Bhojpuri Mahotsav 2025: यायावरी भोजपुरी महोत्सव 28 जून को, जुटेंगी नामचीन हस्तियां

IMG 20250602 WA0010

गोरखपुर: भोजपुरी भाषा और संस्कृति के प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। गोरखपुर स्थित गोकुल अतिथि भवन में 28 जून 2025 को ‘यायावरी भोजपुरी महोत्सव 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भोजपुरी साहित्य, सिनेमा, गीत-संगीत और कविता के क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां एक साथ जुटेंगी।

भोजपुरी के सम्मान और संरक्षण को समर्पित है आयोजन

यह महोत्सव भोजपुरी भाषा के सम्मान, स्वाभिमान और संरक्षण को समर्पित है। “यायावरी वाया भोजपुरी” भारत का पहला भोजपुरी स्टोरी टेलिंग ऐप है जो हर साल इस आयोजन को आयोजित करता है। इस बार का आयोजन महोत्सव का चौथा संस्करण होगा। इस दिन शहर में भोजपुरी बतकही, विचार विमर्श, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मिठास चारों ओर गूंजेगी।

महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

आयोजन के समन्वयक गौरव मणि त्रिपाठी ने जानकारी दी कि पिछले तीन वर्षों की तुलना में इस बार का आयोजन और भी भव्य और आकर्षक होगा। विभिन्न सत्रों की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है और सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

नि:शुल्क प्रवेश

गौरव त्रिपाठी ने यह भी बताया कि महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगा और इसमें सभी वर्गों के लोग भाग ले सकते हैं। उन्होंने भोजपुरी प्रेमियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Exit mobile version