Site icon जनस्वराज हिंदी

गोरखपुर: विकलांग बच्चों के साथ पूर्व प्रमुख स्व. राजनारायण चन्द की पुण्यतिथि मनाई, सेवा और संस्कार का दिया संदेश

स्व. राजनारायण चन्द

स्व. राजनारायण चन्द

बड़हलगंज (गोरखपुर)। बड़हलगंज क्षेत्र के लक्ष्मी सर्व विकलांग सेवा संस्थान, मानसिक मंदित आश्रय गृह, मरकड़ी में रविवार को पूर्व प्रमुख स्व. राजनारायण चन्द की पांचवीं पुण्यतिथि विकलांग बच्चों के साथ बड़े ही भावपूर्ण माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द ने किया, जिन्होंने बच्चों को स्नेहपूर्वक फल, मिष्ठान, वस्त्र और खेलकूद का सामान वितरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अस्मिता चन्द ने कहा,“हमारे पूज्यनीय ससुर और पूर्व प्रमुख गोला, स्व. राजनारायण चन्द, विकलांग बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे। उनकी पुण्यतिथि इन बच्चों के साथ मनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”

गोरखपुर महराजगंज जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रणविजय चन्द ने कहा कि विकलांग बच्चों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में आगे आना चाहिए।संस्था के प्रबंधक देवराज सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता अशोक यादव ने किया।


Read more:गोरखपुर: तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा – बड़हलगंज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य रैली


इस अवसर पर देवेन्द्र प्रताप चन्द, पूर्व प्रधान मुन्ना सिंह, भाजपा नेता राणा सिंह, प्रणव शाही ‘विशेन’, जतिन शुक्ला, देश दीपक राव, राजेश तिवारी, विनय तिवारी, अमन सिंह, भृगुनाथ सिंह, जयप्रकाश सिंह, यास्मीन, राघवेन्द्र मिश्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version