Site icon जनस्वराज हिंदी

UPMSP UP Board Result 2025: 10वीं-12वीं के रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे होंगे जारी, देखिए रिजल्ट के सभी लिंक

UPMSP Result

News Desk: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे घोषित किए जाएंगे। यह पहली बार होगा जब परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों की मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मार्कशीट पहली बार डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगी।

यूपी बोर्ड के सचिव ने बताया कि रिजल्ट यूपी बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज से जारी किया जाएगा। इस वर्ष करीब 54 लाख छात्रों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।


Read Also : BSF जवान पीके सिंह पाकिस्तानी हिरासत में, फिरोजपुर बॉर्डर पर बढ़ा तनाव


कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

छात्र अपना रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं:

रिजल्ट चेक करने का तरीका:

  1. सबसे पहले upresults.nic.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “UP Board 10th/12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  3. रोल नंबर दर्ज करें और सब्मिट करें।

  4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. भविष्य के लिए उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट अवश्य लें।

यूपी बोर्ड द्वारा इस साल कॉपी जांचने का कार्य 2 अप्रैल को समाप्त कर दिया गया था, जिसके बाद से परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version