Site icon जनस्वराज हिंदी

गोरखपुर: तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा – बड़हलगंज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य रैली

हर घर तिरंगा

हर घर तिरंगा

बड़हलगंज (गोरखपुर) – हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बड़हलगंज कस्बा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा रविवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मुक्तिपथ स्थित शहीद स्मारक से आरंभ होकर पटना चौराहा, कॉलेज रोड और अंबेडकर चौराहे से होते हुए सुभाष चंद्र बोस पार्क तक निकाली गई।

इस अवसर पर भाजपा विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख राम आशीष राय ने तिरंगा लहराकर यात्रा का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि “हर घर तिरंगा” और “तिरंगा यात्रा” जैसे अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति, एकता और सद्भावना को मजबूती प्रदान करते हैं।

विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा, “हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और तिरंगा हमारा स्वाभिमान।

गर्मी और उमस के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर लगभग दो किलोमीटर का पैदल भ्रमण किया। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर सहित कई गणमान्य लोग भी इस यात्रा में शामिल हुए।


Read more:कुशीनगर: रकबा राजा गांव में महिला पर पड़ोसी का हमला, शराब के नशे में गाली-गलौज और ईंट-पत्थरबाजी का आरोप


पूरे मार्ग में “जय हिंद” और “मेरा तिरंगा – मेरा अभिमान” जैसे देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान मंडल, शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा का महत्व और विभाजन विभीषिका दिवस से जुड़ी जानकारी दी गई।

मुख्य आकर्षण

Exit mobile version