Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: में भीषण सड़क हादसा: मकदूम शाह मजार जा रहे सात यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर

कुशीनगर

कुशीनगर

कुशीनगर: राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-28 पर कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र में बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से दर्शनार्थ अंबेडकर नगर स्थित मकदूम शाह मजार जा रहे यात्रियों की एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें पांच की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

झपकी आने से हुआ हादसा, एनएच-28 पर मची अफरा-तफरी

हादसा दोपहर लगभग 1 बजे थाना बनवरिया क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जब गाड़ी चला रहे चालक को झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस सेवा से सभी घायलों को तत्काल तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भिजवाया।


Read more: कुशीनगर: भाजपा जिला कार्यालय में हुई बैठक, पंचायत चुनाव, कारगिल विजय दिवस, मन की बात और सोशल मीडिया रणनीति पर मंथन


गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज में किया गया रेफर

CHC के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच गंभीर घायलों को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

सभी घायल पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक और चकिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं। ये सभी एक किराए की लग्जरी कार से अंबेडकर नगर के केशोपुर स्थित मकदूम शाह मजार पर दर्शन के लिए जा रहे थे।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version