गोरखपुर: सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने अपने विकास के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए रायपुर में ‘मार्क 2.0 एमआईटी’ का भव्य शुभारंभ किया। यह ऐतिहासिक आयोजन चेयरमैन के दूरदर्शी मार्गदर्शन, वाइस चेयरमैन विशाल अग्रवाल के कुशल नेतृत्व और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशिष सेठी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
एक दिशा, एक रफ़्तार: 62 वाहनों का शानदार काफ़िला
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था 62 वाहनों का प्रभावशाली काफ़िला, जो एक ही समय में बाज़ार में उतरा और टीमवर्क, ऊर्जा व निष्पादन का नया मानदंड स्थापित किया। वाइस चेयरमैन विशाल अग्रवाल ने टीम को संबोधित करते हुए कहा,
“आज सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज विश्व की सबसे तेज़ी से विकसित होने वाली कंपनियों में से एक है, और हमारी एकजुटता ही हमारी असली ताकत है।”
50% से अधिक का महत्वाकांक्षी लक्ष्य
इस अवसर पर प्लांट डायरेक्टर और संपूर्ण सेल्स टीम ने स्वयं के लिए 50% से अधिक का वार्षिक वृद्धि लक्ष्य तय किया, जो कंपनी की आक्रामक ग्रोथ रणनीति को दर्शाता है।
सफलता बनाए रखना उतना ही महत्वपूर्ण जितना पाना
सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा,
“सफलता के शिखर तक पहुंचना महत्वपूर्ण है, लेकिन उस शिखर पर बने रहना उससे भी अधिक चुनौतीपूर्ण है। जीवन की हर चुनौती एक अवसर है, और जो उसे अपनाता है, वही सच्चा विजेता बनता है।”
Read more: कुशीनगर: तमकुहीराज में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम 14 अगस्त को, देशभक्ति रंग में डूबेगा पूरा नगर
उत्कृष्टता, टीम भावना और मार्केट लीडरशिप का प्रतीक
यह आयोजन न केवल कंपनी की उत्कृष्टता (Excellence) और टीम स्पिरिट को दर्शाता है, बल्कि बाज़ार में मार्केट लीडरशिप स्थापित करने के प्रति इसकी अटूट प्रतिबद्धता को भी प्रमाणित करता है। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज निरंतर नए मानक गढ़ते हुए जुनून, स्पष्ट दृष्टिकोण और नवाचार के साथ आगे बढ़ रहा है।
अंत में, डॉ. मिश्रा ने सभी टीम सदस्यों और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक मेहनत और एकजुट प्रयासों का परिणाम है।

