Site icon जनस्वराज हिंदी

South Africa Gold Mine Collapse : खदान में फंसे 100 मजदूरों की हुई मौत

20f22cf0 cc2c 4f30 98bf 5be3dc91b7d6

News Desk (संजना सिंह) : दक्षिण अफ्रीका में खदान में फसकर भूख से 100 मजदूरों की मौत हो गई। मजदूर लंबे समय से खदान में फँसे हुए थे।

दक्षिण अफ्रीका के स्टीलफोटेन शहर के निकट स्थित सोने की खदानों में लगभग 100 मजदूर फंसे हुए थे। इन्हें बाहर निकालने के दौरान पता चला भूख और प्यास के कारण उनकी मौत हो चुकी है।

इस घटना से जुड़ी जानकारी मजदूरों के फोन से बनाई गई वीडियो से मिली है, जिससे प्लास्टिक में लिपटे शव दिखाई गए हैं। यूनाइटेड एक्शन ग्रुप के द्वारा अब तक 28 लोगों को जीवित बाहर निकाला जा चुका है। 18 लोगों के शव को बाहर निकाला गया है। यह खदान इतनी गहरी है कि इसमें लगभग 500 मजदूर फंसे हुए हो सकते हैं।

पुलिस का कहना है कि मजदूर गिरफ्तार होने की वजह से बाहर नहीं आ रहे थे, जबकि मजदूरों का कहना है कि पुलिस ने उनकी रस्सीया हटा दी। जिससे वह बाहर नहीं निकल सके।

भूख और प्यास ने ली जान 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पहली मौत का कारण भूख बताया गया है। खदान में भोजन और पानी की सप्लाई बंद होने के कारण सभी मजदूरों की मौत हुई है। मजदूरों की मौत ने प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दक्षिण अफ्रीका में अवैध खनन एक आम समस्या है। बड़ी कंपनियां जब खदानों को बेकार समझकर छोड़ देती है तो, स्थानीय खनिज वहां पर बचा हुआ सोना निकालने की कोशिश करते हैं। यह खतरनाक स्थिति उनके जीवन के लिए एक खतरा बन जाती है।

Exit mobile version