Site icon जनस्वराज हिंदी

संस्कृति पब्लिक स्कूल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ हवन-पूजन, माँ सरस्वती की आराधना से गूंजा प्रांगण

Sanskriti Public School

गोरखपुर: दिव्यनगर, रानीडीहा स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल (Sanskriti Public School) में बसंत पंचमी का पर्व पूरी श्रद्धा और भारतीय परंपरा के अनुसार मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय में माँ सरस्वती के पूजन के साथ-साथ विशाल हवन-पूजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने पूर्ण भक्तिभाव से हिस्सा लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से हवन में भाग लिया। पुरोहित के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी ने हवन प्रधानाचार्य डॉ0 ज्ञान्ति सिंह के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालय के कर्मचारी और छात्रों ने यज्ञ आहुति में भाग लिया।
हवन की लपटों और मंत्रों की गूंज ने विद्यालय के वातावरण को अत्यंत शुद्ध और आध्यात्मिक बना दिया। विद्यार्थियों ने अग्नि देव और माँ सरस्वती से बुद्धि, विद्या और विवेक का आशीर्वाद माँगा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “हवन केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि वातावरण और मन की शुद्धि की एक प्रक्रिया है। माँ सरस्वती के पूजन के साथ हवन का आयोजन हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और हमें एकाग्रचित होकर विद्या ग्रहण करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।”

कार्यक्रम के अंत में माँ सरस्वती की महाआरती की गई, जिसमें सभी ने समवेत स्वर में भाग लिया। इसके उपरांत सभी विद्यार्थियों और उपस्थित जनों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Exit mobile version