कुशीनगर: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन 27 जुलाई 2025 (रविवार) को सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक जनपद कुशीनगर के कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा की निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्नता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ।
ड्यूटी में लगे अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता व निष्ठा से करें दायित्वों का निर्वहन – जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर
एडीएम ने कहा – परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता में कोई समझौता नहीं, CCTV, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का रखें विशेष ध्या
डीएम का सख्त निर्देश: ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही न हो
जिलाधिकारी तंवर ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे निर्वाचन जैसी गंभीरता के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी है या रिजर्व में हैं, वे अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करें। परीक्षा से जुड़ी आयोग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) द्वारा दी गई गाइडलाइन का पूरी तरह से अध्ययन कर लें।
डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की आईडी कार्ड व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की जांच उपरांत ही प्रवेश दिया जाए। सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देकर तत्काल रिपोर्ट करें ताकि आवश्यक जांच व कठोर कार्रवाई की जा सके।
एडीएम वैभव मिश्रा का निर्देश: परीक्षा हो नकलविहीन और शांतिपूर्ण
अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने परीक्षा संचालन में लगे सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की सुचिता, नकलरहित संचालन और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी 15 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से पहुंचें।
प्रश्नपत्रों, उत्तर पुस्तिकाओं के संवेदनशील और गोपनीय प्रबंधन, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए
Read more: गोरखपुर: पीएसी ट्रेनिंग सेंटर में महिला सिपाहियों का फूटा आक्रोश: “मांगा पानी, मिली गालियां”
जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा
जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्त ने सभी अधिकारियों को परीक्षा की बारीकियों से अवगत कराया और निर्देश दिया कि गाइडलाइन का सम्यक अध्ययन कर परीक्षा प्रक्रिया का अक्षरशः पालन करें। सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा से पहले केंद्रों का भौतिक निरीक्षण अवश्य करें।
कानून व्यवस्था के लिए विशेष पुलिस प्रबंध
क्षेत्राधिकारी पडरौना ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, निरीक्षक, पुरुष व महिला कांस्टेबलों की तैनाती की गई है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इन अधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार, बीएसए राम जियावन मौर्य, सभी उप जिलाधिकारीगण, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्यगण, केंद्र अधीक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

