Site icon जनस्वराज हिंदी

Kushinagar News: नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप का कद बढ़ा गये नगर विकास मंत्री,

Kushinagar News

Kushinagar News

हाटा, कुशीनगर।
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ लौटते समय नगर पंचायत सुकरौली के अध्यक्ष राजनेति कश्यप के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत की। इस मौके पर मंत्री ने अध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नगर के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

राजनेति कश्यप ने रखे विकास प्रस्ताव:
अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने नगर के विकास के लिए कई अहम परियोजनाओं जैसे अमृत सरोवर, अन्त्येष्टि स्थल, वेंडिंग जोन और अन्य बुनियादी ढांचों के निर्माण का प्रस्ताव मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ए.के. शर्मा ने इन सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिलाया और कहा कि सुकरौली को एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा।

नेतृत्व की सराहना:
मंत्री ने अध्यक्ष कश्यप की सक्रियता और जनहित के कार्यों की तारीफ करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने गर्मजोशी से मंत्री का स्वागत किया।

Kushinagar News: तमकुही में बिना मान्यता के चल रहे दो स्कूल सील, तीन की कक्षाओं पर रोक – BEO की सख्त कार्रवाई

अध्यक्ष का संकल्प:
नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने कहा कि वे सुकरौली के विकास के लिए सदैव तत्पर हैं और क्षेत्र की जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

मौजूद रहे प्रमुख नेता:
इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, नपाध्यक्ष पड़रौना विनय जायसवाल, कुशीनगर नपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, मथौली अध्यक्ष नवरंग सिंह, अमर राय, पुनीत राय, ईओ सर्वेश श्रीवास्तव, एसडीओ ऋषभ श्रीवास्तव, जेई मनोज यादव सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

नगर विकास मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन से सुकरौली नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही, राजनेति कश्यप का राजनीतिक कद भी इस मौके पर और मजबूत होता दिखा।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version