Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार , 6 गोवंश, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

पशु तस्कर गिरफ्तार

पशु तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर:  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात पशु तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पुरखास निवासी मकसूद के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गो-तस्करी में संलिप्त था।

घटना की पूरी जानकारी:

दिनांक 24 जुलाई 2025 को पुलिस को इनपुट मिला कि क्षेत्र में कुछ पशु तस्कर सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही कसया, रामकोला और खड्डा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने कसया क्षेत्र के एयरपोर्ट रोड स्थित कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया।

इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो वाहन सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी तस्कर घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया।

 बरामद सामान:

पुलिस ने मौके से नीचे दी गई सामग्री बरामद की:

घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Read more: कुशीनगर में बिजली संकट: आंख मिचौली से त्रस्त जनता, लो वोल्टेज से बढ़ी परेशानी


 पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे:

पूछताछ में मकसूद ने स्वीकार किया कि वह विभिन्न जिलों से गोवंश को क्रूरता पूर्वक वाहनों में भरकर बिहार ले जाता था, जहां पशुओं की गौकशी कर अवैध तरीके से कमाई करता था। उसका नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर फैला हुआ है।

 पुलिस का बयान:

कुशीनगर पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version