पटहेरवा (कुशीनगर) – रकबा राजा गांव में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने और ईंट-पत्थर चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अक्सर विवाद करता है और इस बार घटना में वह व उसका छोटा बच्चा बाल-बाल बच गए।
पीड़िता गायत्री देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस का रामदौड़ आए दिन मारपीट व गाली-गलौज करता है। 9 अगस्त की शाम को वह अचानक शराब के नशे में घर के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर चलाने लगा। इस दौरान महिला ने अपने छोटे बच्चे को किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
गायत्री देवी ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
Read more: गोरखपुर: नरकटियागंज रेलखंड, बंजारी पट्टी नहर पुल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव
महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले पर थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने कहा,“फिलहाल इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई होगी।”

