Site icon जनस्वराज हिंदी

Pakistan : घर में रखें पटाखों में विस्फोट से 6 लोगों की हुई मौत

Patakho me bisfot Pakistan Janswaraj hindi

प्रतिकात्मक तस्वीर

News Desk (नैन्सी यादव) : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक गांव में शनिवार को घर के अंदर रखे पटाखों में विस्फोट होने से एक ही परिवार के छः सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में चार महिलाएं और दो नाबालिक बच्चे भी शामिल है।

आपको बता दें कि यह घटना लाहौर से लगभग 250 किलोमीटर दूर स्थित मंडी बहाउद्दीन की फलिया में घटी। बकौल पुलिस, पटाखे बनाकर जीविका चलाने वाले इस परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। बचाव अधिकारी मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार की सुबह घर में रखें पटाखों में विस्फोट हो गया, जिसमें घर की छत गिर गई।परिवार के छः सदस्यों जिनमें चार महिलाएं और दो नाबालिक बच्चे भी शामिल हैं।उनकी तत्काल मौत हो गई।उनके शव मलबे से निकाले गए हैं (जिनमें ज्यादातर पुरुष है) गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Exit mobile version