Site icon जनस्वराज हिंदी

डीडीयू विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन

IMG 20241112 WA0003

गोरखपुर (अंकित वर्मा): एनएसयूआई ने गोरखपुर मंडल आयुक्त के माध्यम से राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर एक संगठन विशेष के लिए पूरा विश्वविद्यालय सौंप दिया गया है।

गोरखपुर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुशान्त शर्मा ने बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में पठन-पाठन बाधित कर विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम के लिए अपने सभी संस्थान उपलब्ध करा रहा है। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी हॉस्टल खाली रखे गए है।

प्रदेश महासचिव ऋषि यादव और विख्यात भट्ट ने संयुक्त रूप से सवाल किया है क्या विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम के लिए हॉस्टल आवंटित नहीं किए जा रहे है। उन्होंने यह भी सवाल किया हैं अतिथि गृह आवंटित करने के लिए विश्वविद्यालय शुल्क लेगा या नहीं एनएसयूआई नेता रवि पांडेय ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन एबीवीपी से मिल कर काम कर रहा है। किसी छात्र संगठन को राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए विश्वविद्यालय परिसर और गेस्ट हाउस का आवंटन कही से उचित नहीं है ।

उसके उपरांत एनएसयूआई के नेताओं ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति शांतनु रस्तोगी से मिल कर गोरखपुर विश्वविद्यालय में हो रहे राजनीतिक कार्यक्रम को परिसर से अविलंब हटाया जाने की मांग किए। इस दौरान आनंद सिंह,साहिल यादव, शिवम यादव,मनमोहन द्विवेदी,अंकित चौहान, सत्यम सिंह, अंकित सिंह, मुकीम अंसारी आदि मौजूद रहे ।

Exit mobile version