Site icon जनस्वराज हिंदी

NEET-2025 में सफल होकर मंटू गुप्ता ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

मंटू गुप्ता

डिबनी बाजार/ कुशीनगर: ग्राम पंचायत मोरवन निवासी मंटू गुप्ता ने नीट (यूजी) – 2025 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंटू ने कुल 700 में से 534 अंक अर्जित किए हैं और उनकी ऑल इंडिया रैंक 20862 रही। ओबीसी श्रेणी में उनकी रैंक 9399 रही।

मंटू के इस प्रदर्शन से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। मंटू कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। कठिन परिश्रम और लगन से उसने यह मुकाम हासिल किया। मंटू की इस सफलता पर परिजनों व शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।‌ उनके पिता राम अवध गुप्ता राज मिस्त्री काम करते हैं औ रमाता गायत्री देवी गृहणी हैं। बेटे की इस सफलता से पूरा परिवार गर्वित हैं।


Read Also: कुशीनगर दूरदर्शन पत्रकार विवेक पाण्डेय की पुत्री अनन्या ने क्रैक किया नीट


मंटू शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और ईमानदार रहे हैं। पिता राम अवध ने कहा कि भगवान की कृपा और बेटे की लगन से यह उपलब्धि संभव हो सकी है। माता गायत्री देवी ने कहा कि बेटे ने हमारे सपनों को साकार किया है। मंटू ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपने बड़े भाइयों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।

मंटू की सफलता पर ग्राम प्रधान उमेश कुशवाहा,शिक्षक राजू सिंह, जय प्रकाश कुशवाहा,रमा शंकर कुशवाहा, घनश्याम गुप्ता, मिन्कु चौबे, ध्रुव प्रसाद, निजामुद्दीन, ज़ाकीर भाई, नन्द लाल रावत आदि लोगों ने खुशी का इज़हार किया है।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

Exit mobile version