Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: खुले ट्रांसफार्मरों पर लगा सुरक्षा घेरा, 9 स्थानों पर बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर ट्रांसफार्मर सुरक्षा

कुशीनगर ट्रांसफार्मर सुरक्षा

कुशीनगर: बिजली विभाग ने कुशीनगर जिले में लंबे समय से बिना सुरक्षा घेरे के स्थापित खतरनाक ट्रांसफार्मरों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को बरवाराजापाकड़ के टोला बरवा मटिहरवा में मुख्य सड़क की पटरी पर स्थित 100 केवीए और ऊपर पोल पर लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर के चारों ओर आखिरकार सुरक्षा जाली लगा दी गई।

बच्चों और राहगीरों के लिए बना हुआ था बड़ा खतरा

बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा से गौरीश्रीराम जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर के पास से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। खुले में लगे ट्रांसफार्मर के कारण बच्चों, पशुओं और राहगीरों की जान पर हमेशा खतरा मंडराता था। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार यहां हादसे होते-होते बचे हैं।

ग्रामीणों के दबाव और चेतावनी के बाद कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने जनांदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई शुरू की।


Read more: कुशीनगर: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा मेला और छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन


कुल 9 स्थानों पर लगे सुरक्षा घेरे

उपकेंद्र के जेई यशवंत कुशवाहा ने बताया कि आवंटित बजट से 9 खुले ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा जाली लगाई गई है। इनमें शामिल हैं—

दुर्घटना की आशंका अब खत्म

प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, भुआल, हारुन अंसारी, अजय निगम सहित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के इस कदम का स्वागत किया। उनका कहना है कि समय रहते उठाए गए इस कदम से अब बड़ी दुर्घटना की संभावना समाप्त हो गई है। लोगों ने उम्मीद जताई कि अन्य खतरनाक ट्रांसफार्मरों पर भी जल्द सुरक्षा घेरे लगाए जाएंगे।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version