Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: एआरटीओ का स्कूली वाहनों पर बड़ा अभियान ,16 वाहन अनफिट, 203 चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण

स्वास्थ्य परीक्षण

स्वास्थ्य परीक्षण

कुशीनगर समाचार: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर एआरटीओ कुशीनगर मो. अजीम के नेतृत्व में स्कूली वाहनों की फिटनेस और चालकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष कैम्प आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान कुल 203 स्कूली वाहनों का तकनीकी निरीक्षण किया गया, जिसमें 187 वाहन फिट पाए गए जबकि 16 वाहन अनफिट घोषित किए गए।

कहां-कहां लगे कैम्प

किसान डिग्री कॉलेज, पैकौली, हाटा — सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
पावानगर महावीर इंटर कॉलेज, फाजिलनगर — दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

इन दोनों स्थानों पर एक ही दिन में कैम्प आयोजित कर वाहनों और चालकों की व्यापक जांच की गई।

स्कूली वाहनों की तकनीकी जांच

वाहनों की फिटनेस जांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना, कुशीनगर के मोटर मैकेनिक पियूषकान्त सिंह, अमित चौहान, रंजीत कुमार और नफीश अहमद द्वारा की गई।

इन अनफिट वाहनों को लेकर एआरटीओ ने संबंधित स्कूल प्रबंधक और प्राचार्यों को 15 दिन के भीतर वाहन सुधारकर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।


Read more: गोरखपुर: खोपापार गांव में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी तय होने से पहले मचा कोहराम


चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण

कुल 203 स्कूली वाहन चालकों और परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी इस शिविर में कराया गया।

परीक्षण टीम में शामिल थे:

नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट और श्रवण क्षमता की जांच की गई और सभी चालकों को स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए।

प्रशासन की सख्ती

एआरटीओ मो. अजीम ने साफ कहा है:

इस अभियान में परिवहन विभाग के अधिकारी बलवन्त सिंह, यात्रीकर अधिकारी रंजीत कुमार वर्मा, लिपिक रमेश मिश्रा, रामसूरत और प्रवर्तन दल सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version