कुशीनगर: 27 जुलाई को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है।
परीक्षा से एक दिन पूर्व, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने उदित नारायण इंटर कॉलेज एवं उदित नारायण डिग्री कॉलेज, पडरौना में जाकर परीक्षा तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध सीसीटीवी कैमरे, खिड़कियां, फर्नीचर, प्रवेश व्यवस्था, साफ-सफाई, तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त और पारदर्शी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि:
-
सीसीटीवी कैमरों का एंगल सही ढंग से सेट हो,
-
सभी कक्षों में टेबल और स्लिप की संख्या सुस्पष्ट हो,
-
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए,
-
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि केंद्र पर निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाए और सभी अधिकारियों की ड्यूटी समय से सुनिश्चित हो।
इस निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पडरौना ऋषभ पुंडीर समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व स्टाफ भी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की इस सतर्कता से यह स्पष्ट है कि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से आयोजित कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

