कुशीनगर: प्राथमिक विद्यालय रामकरन पट्टी में गुरुवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह और सीनियर छात्रों की विदाई कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि आज के शिक्षक पूरी निष्ठा से बच्चों का भविष्य संवारने में जुटे हैं। शासन की योजनाओं और अभिभावकों के सहयोग से परिषदीय विद्यालयों में अब स्पष्ट बदलाव देखने को मिल रहा है।
जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मधेश मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू है और विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अब प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
Read Also: कुशीनगर: एकलौते बेटे की हत्यारोपितो के खिलाफ अनशन पर बैठी माँ को सपा नेता मधुरश्याम राय का समर्थन
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और स्वागत गीत से हुई, जिसे छात्राओं आंचल, नंदनी, निशा और रिया ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 5 के छात्रों की विदाई के दौरान जूनियर छात्र भावुक नजर आए। इस दौरान शिक्षक संगठन के कई पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को धर्मेंद्र सिंह, सुमंत मिश्र, ऐजुल हक, पंकज कुमार गोंड सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजू कुशवाहा ने की, जबकि संचालन शिक्षक आशुतोष उपाध्याय ने किया।
आभार ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर सहायक अध्यापक ईश्वर चंद्र सिंह, सतीश तिवारी, मुन्ना पांडे, राकेश, महातम प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, नेमा देवी, कृष्णावती देवी, रेशु देवी, शैल देवी, रविंद्र ठाकुर और कई अभिभावक उपस्थित रहे।
जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

