Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति का गठन, एसएन शुक्ला बने अध्यक्ष

कुशीनगर में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति का गठन, एसएन शुक्ला बने अध्यक्ष

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने एक नई समिति “मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति” का गठन किया। इस संगठन के अध्यक्ष पद पर एस. एन. शुक्ला (टाइम्स नाउ न्यूज़) को चुना गया, जबकि भानु प्रताप तिवारी (यूएनआई) को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक का आयोजन हनुमान इंटर कॉलेज, पडरौना में हुआ, जिसमें जिले के वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश द्विवेदी के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने पत्रकार संगठन की आवश्यकता और उद्देश्य को रेखांकित किया।


Read Also : हाटा में शिक्षा सम्मेलन: संस्कार और प्रतिभा सम्मान 2025


चुनी गई कार्यकारिणी:

संरक्षक:

सुभाष लाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश द्विवेदी, प्रभुनाथ गुप्ता

कार्यकारिणी सदस्य:

आर. के. लारी, शैलेश उपाध्याय, संजय चाणक्य, संतोष सिंह, कृष्ण मोहन दीक्षित, अभय मिश्रा, अफजल अंसारी, सतीश चंद्र मणि त्रिपाठी, ममता तिवारी आदि।

नवनियुक्त अध्यक्ष एस. एन. शुक्ला ने कहा कि समिति पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। वहीं बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार राजू सिंह द्वारा किया गया, और प्रधानाचार्य शैलेन्द्र शुक्ला ने आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version