Site icon जनस्वराज हिंदी

Kushinagar News: तमकुही में बिना मान्यता के चल रहे दो स्कूल सील, तीन की कक्षाओं पर रोक – BEO की सख्त कार्रवाई

Kushinagar News

Kushinagar News

Kushinagar News : खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) तमकुही सुधीर कुमार ने शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जांच के दौरान छह स्कूलों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से दो विद्यालयों को पूरी तरह से बंद करा दिया गया, जबकि तीन अन्य स्कूलों की अवैध कक्षाओं पर रोक लगाई गई। एक स्कूल को बोर्ड पर सही नाम अंकित कराने का निर्देश भी दिया गया।

बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई:

1. इन्द्रदेव गुरुकुल एकेडमी, धुरिया कोट – कक्षा 1 से 5 तक संचालित था, लेकिन मान्यता दस्तावेज नहीं होने पर तत्काल बंद कराया गया।

2. नालंदा पब्लिक स्कूल, भेलया – बिना किसी मान्यता के कक्षा 5 तक संचालित हो रहा था, जिसे बंद किया गया।

3. एमएन पब्लिक स्कूल, धुरिया कोट – कक्षा 5 तक की मान्यता थी, लेकिन हाईस्कूल तक कक्षाएं चल रही थीं। कक्षा 6 से 10 तक के संचालन पर रोक।

4. एमएमआर हायर सेकेंड्री स्कूल, भटवलिया – मान्यता कक्षा 5 तक, लेकिन कक्षा 8 तक कक्षाएं चल रही थीं। बीईओ ने कक्षा 6-8 पर रोक लगाई।

5. विजय स्मारक शिक्षण संस्थान, मझौवा – केवल कक्षा 5 तक की मान्यता, लेकिन 1 से 8 तक संचालित। कक्षा 6-8 पर रोक।

6. ब्राइट एकेडमी, करमैनी – मदरसे के नाम पर संचालित हो रहा था, जबकि बोर्ड पर नाम अलग था। स्कूल को सही नाम दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

News Desk: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, 3 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स वाले चैनल की संचालक

बीईओ का बयान:

खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि बिना मान्यता के चल रहे किसी भी स्कूल को बख्शा नहीं जाएगा। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रतिबंधित कक्षाओं के छात्रों का नामांकन नजदीकी मान्यता प्राप्त स्कूलों में कराया जाए।

BEO की इस कड़ी कार्रवाई से तमकुही क्षेत्र में संचालित अवैध स्कूलों में हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग का अभियान जारी है और भविष्य में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version