तमकुहीराज ( कुशीनगर): स्थानीय तहसील क्षेत्र के निवासी आकाश राय का यूपीएससी परीक्षा में सफलता पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है । क्षेत्र के तमाम लोग बधाई देने उनके घर पहुच रहे है ।
आईएएस बने आकाश राय को बधाई देने बसडीला पहुचे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय उर्फ बड़े ने सबसे पहले आकाश राय को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि आकाश राय पूरी मेहनत और परिश्रम के दम पर ही आज यह मुकाम हासिल किया है । प्रशासनिक सेवा को लक्ष्य बनाते हुये तैयारी की और दूसरे प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में स्थान पक्का कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया । उन्होंने क्षेत्र के युवाओ का आह्वान किया कि आप सभी भी आकाश राय की तरह लक्ष्य बनाकर परीक्षाओं में हिस्सा ले तथा बड़े बड़े पद हासिल करें । इस अवसर पर सत्यम राय , अरबिंद राय , अनुभव कृष्ण सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।

