Site icon जनस्वराज हिंदी

Kushinagar News: राष्ट्र सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प है आपरेशन सिंदूर –राजेश पांडेय

Kushinagar News

Kushinagar News

Kushinagar News :भारतीय सेना के साहसिक अभियान आपरेशन सिंदूर की सफलता पर गुरुवार को कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में निकली तिरंगा यात्रा में नगर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। भारत माता की जय, वंदे मातरम की गूंज के बीच पाकिस्तान के विरोध व मुर्दाबाद के भी नारे लगे।
गुरुवार को सुबह राम जानकी मठ से विधायक पी एन पाठक के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय झंडा लहराते चल रहे लोग गोलाबाजार पहुंचे, जहां चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ और जयकारे लगे। तत्पश्चात यात्रा गांधी चौक होते हुए शहीद मेजर अमिय चौक पर पहुंची जहां शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयकारे लगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पाण्डेय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई ही नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और राष्ट्र सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प है। पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है और आतंकवाद फैलाने वाला देश कभी हमारे देश का दोस्त नहीं हो सकता।

कुशीनगर: जिला सैनिक बंधु की हुई बैठक

पूर्व विधायक रजनीकांत ने कहा कि पाकिस्तान के पहलगाम में किए गए कायराना हरकत पर हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह,नपा चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने भी भारतीय सेना के शौर्य की सराहना की। कहा हमारी सेना विश्व की सर्वोत्तम सेना है।
विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रकाश सिंह,संतोष दत्त राय ,कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता,नगर मंडल अध्यक्ष आद्या पाण्डेय, सभासद राजेश मद्धेशिया, धर्मेंद्र यादव, प्रियेश पाठक, सोनू दुबे, प्रवीण पाण्डेय, अमरचंद हिंदुस्तानी, प्रमिल गुप्ता,किन्नरेश चौबे, रामायण कुशवाहा, रत्नेश श्रीवास्तव, डा. वीना गुप्ता, अंजलि मौर्य, नूतन दुबे समेत एनसीसी कैडेट, छात्र व आम जन भी शामिल रहे।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version