Site icon जनस्वराज हिंदी

Kushinagar News:11 लाख की शराब व रासायनिक सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार

Kushinagar News

Kushinagar News

Kushinagar News: पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब निर्माण और तस्करी करने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन (UP 57 AT 6915) से 380 लीटर अवैध स्प्रिट, 50 लीटर अपमिश्रित शराब, 8 किलोग्राम यूरिया और 2 किलोग्राम नौशादर बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामग्री और वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व

यह बड़ी कार्रवाई विशुनपुरा थाना पुलिस द्वारा की गई। अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, और क्षेत्राधिकारी राकेश प्रताप सिंह ने की। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और गोरखपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

बरामदगी और केस विवरण

पिकअप वाहन: UP 57 AT 6915

बरामद माल:

380 लीटर स्प्रिट

50 लीटर अपमिश्रित अवैध शराब

8 किलो यूरिया

2 किलो नौशादर

केस संख्या: मु0अ0सं0 218/2025

धाराएं: 274/318(4)/346 बीएनएस, 60/72 आबकारी अधिनियम, 64 कॉपीराइट एक्ट

पूछताछ में बड़ा खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं। उनका साथी महेंद्र यादव बाहर से स्प्रिट लाकर दूसरी ब्रांड की बोतलों के रैपर में छिपाकर भेजता है। स्प्रिट में यूरिया और नौशादर मिलाकर अवैध शराब तैयार की जाती है, जिसे उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमावर्ती गांवों में ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। यह गिरोह लंबे समय से अवैध कमाई में लिप्त है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पूछताछ के आधार पर दो अन्य फरार अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की बात कही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version