Kushinagad News : नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अंतर्गत वार्ड नं 12 वीर अब्दुल हमीद नगर के सभासद प्रतिनिधि सोनू त्रिपाठी ने स्वयं अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घाटों का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व छठ जिस प्रकार से बिहार से उठकर पूरे देश में प्रचलित हुआ है यह काफी सराहनीय है। आस्था के साथ-साथ छठ का यह पर्व लोगों में इसका भावनात्मक जुड़ाव रखता है जिससे यह पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है।
छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई, प्रकाश की व्यवस्था को सही रखने के लिए वहां के कर्मचारियों को निर्देश दिए जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो।
उन्होंने पूरे देश के लोगों के लिए छठी मैया से स्वास्थ्य और उन्नति की कामना की।

