Site icon जनस्वराज हिंदी

Kushinagar News: कुशीनगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: गंडक नदी के तटबंध से हटाया गया अवैध कब्जा, प्रशासन की सख्ती से मचा हड़कंप

Kushinagar News

Kushinagar News

कुशीनगर समाचार : तमकुहीराज तहसील प्रशासन ने गंडक नदी के एपी तटबंध पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अहिरौलीदान गांव में अतिक्रमण कर बनाए गए पूस के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। यह सख्त कदम बाढ़ सुरक्षा और तटबंध संरक्षण के मद्देनज़र उठाया गया है।

सहायक अभियंता की शिकायत पर हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई की नींव तब पड़ी जब तृतीय बाढ़ खंड कुशीनगर के सहायक अभियंता ने शिकायत दर्ज कराई कि अहिरौलीदान निवासी बीरेंद्र सिंह पुत्र रघुनाथ ने गंडक तटबंध की पटरी पर अवैध निर्माण कर लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ऋषभ पुण्डीर ने तत्काल राजस्व निरीक्षक से जांच रिपोर्ट तलब की।

जांच के बाद अतिक्रमण की पुष्टि, बुलडोजर चलाया गया

जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर एसडीएम ने तत्काल अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम में राजस्व निरीक्षक हरेंद्र प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक अशोक वर्मा, कई लेखपाल और तरयासुजान थाने की पुलिस टीम शामिल रही।

बाढ़ खंड के अधिकारियों की मौजूदगी में पूस से बने कई अवैध घरों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि और तटबंधों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन की सख्ती से इलाके में मचा हड़कंप

एसडीएम की इस कार्यवाही से इलाके के अन्य अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि तटबंध सुरक्षा, बाढ़ प्रबंधन और सरकारी भूमि की रक्षा के लिए कड़ी निगरानी और निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version