Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण, धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर न्यूज

कुशीनगर न्यूज,

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने, धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला ऐसे खुला

04 अगस्त 2025 को पीड़िता की मां ने थाना कसया में तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री को समसुद्दीन अंसारी पुत्र मेहदी हसन, निवासी बरवा बाजार, थाना कसया, जनपद कुशीनगर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर थाना कसया में मुकदमा संख्या 513/2025 दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर सख्त निर्देश दिए।

मुंबई में धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म

जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने पीड़िता को मुंबई (महाराष्ट्र) ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया और दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता का नाम बदलकर रेहाना खातून कर दिया और उसी नाम से आधार कार्ड भी बनवाया।

दर्ज धाराएं

आरोपी के खिलाफ धारा 64, 87, 318(4), 351(3) बीएनएस, धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट और धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Read more: गोरखपुर: नरकटियागंज रेलखंड, बंजारी पट्टी नहर पुल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव


गिरफ्तार करने वाली टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में –

पुलिस ने आरोपी समसुद्दीन अंसारी पुत्र मेहदी हसन, निवासी बरवा बाजार, थाना कसया, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version