Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: बाजार के बीच युवक ने नाबालिग की मांग में जबरन भरा सिंदूर, लोगों ने की पिटाई

Kushinagar crime

कुशीनगर। जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सिधावल चौराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने बाजार में मौजूद नाबालिग लड़की की मांग में जबरन सिंदूर भर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता पिपराइच थाना क्षेत्र की रहने वाली है और बाजार करने आई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के अनुसार, आरोपी युवक पीड़िता से एकतरफा प्रेम करता था और लड़की के इनकार के बाद उसने यह शर्मनाक कदम उठाया।

फिलहाल आरोपी युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से शिकायत दर्ज कराने को कहा है और बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की हरकत करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मामले की गहन जांच जारी है।

Exit mobile version