Site icon जनस्वराज हिंदी

Kushinagar: हाटा NH-28 हादसा: बाइक सवार अखिलेश यादव की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

हाटा NH-28 हादसा: बाइक सवार अखिलेश यादव की मौत,

हाटा, कुशीनगर: नेशनल हाईवे-28 पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा भड़कुलवा चौराहे के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

मृत युवक की पहचान अखिलेश यादव (20 वर्ष) पुत्र वासुदेव यादव, निवासी वार्ड संख्या-14, लोहिया नगर, करमहा उग्रसेन, नगर पालिका परिषद हाटा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश अपने गांव की एक युवती के साथ जरूरी दस्तावेज बनवाने कसया जा रहा था।


Read Also : कुशीनगर: एकलौते बेटे की हत्यारोपितो के खिलाफ अनशन पर बैठी माँ को सपा नेता मधुरश्याम राय का समर्थन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अखिलेश सीधे सड़क किनारे नाली में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी हाटा भेजा गया।

सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, अखिलेश हाल ही में बाहर से घर लौटा था। उसके पिता फर्नीचर का कार्य करते हैं और अखिलेश परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मां बेसुध हैं और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version