कुशीनगर: अंतरराज्यीय अवैध गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुशीनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 1 करोड़ 28 लाख रुपये मूल्य की 565 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त करते हुए एक ट्रक कंटेनर सहित दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
बांसी चौकी के पास ट्रक से बरामद हुआ गांजा
थाना कोतवाली पडरौना की पुलिस टीम ने शुक्रवार को चौकी बांसी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध ट्रक (कंटेनर संख्या HR38V2465) को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 565 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया:
-
साबिर अंसारी, पुत्र ढोड़ा अंसारी, निवासी ग्राम बेतवनिया, थाना चनपटिया, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार)
-
विपिन कुमार, पुत्र विश्वनाथ राम, निवासी ग्राम चौबे टोला, थाना चनपटिया, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार)
दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Read more: कुशीनगर: पटहेरवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद शशांक मणि त्रिपाठी का 56वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया
गिरफ्तार तस्करों का खुलासा: संगठित गिरोह से जुड़े हैं आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित तस्करी गिरोह का हिस्सा हैं, जो अलग-अलग राज्यों से अवैध गांजा छिपाकर ट्रकों के माध्यम से बिहार लाता है और फिर वहां से मांग के अनुसार इसे अन्य राज्यों में वितरित करता है। इससे वे भारी मुनाफा कमाते हैं।
गिरफ्तारी में शामिल कुशीनगर पुलिस टीम
इस सफलता में निम्न पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही:
-
प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह – थाना कोतवाली पडरौना
-
वरिष्ठ उपनिरीक्षक रवि भूषण राय – थाना कोतवाली पडरौना
-
उपनिरीक्षक नागेंद्र चौहान – चौकी प्रभारी, बांसी
-
हेड कांस्टेबल विजय किशोर सिंह, दीपू कुंवर
-
कांस्टेबल चंदन यादव, अंकुर सिंह, नरेंद्र यादव – सभी थाना कोतवाली पडरौना
हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

