कुशीनगर: फाजिलनगर विकास खण्ड के सोहंग निवासी दूरदर्शन के पत्रकार विवेक पाण्डेय की पुत्री अनन्या पाण्डेय का चयन नीट परीक्षा में 99.67 परसेंटाइल के साथ हुआ है।
अनन्या ने कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय कुशीनगर से उत्तीर्ण की। हाईस्कूल में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के साथ ही ऑल इंडिया नवोदय में 8वीं स्थान प्राप्त किया था।
अनन्या की माता पूनम पांडेय कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय तमकुहीराज में फुलटाइम टीचर के रूप में कार्यरत हैं।
अनन्या के चयन पर पूर्व विधायक डॉ. पी.के राय, पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ रजनीकांत पाण्डेय,डॉ हर्षवर्धन राय, विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा, पूर्व प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश पाण्डेय,नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बृजेश कुमार मिश्र,जिला पंचायत सदस्य राजन शुक्ल, ग्राम प्रधान जीतेन्द्र कुमार गौतम, असलम अंसारी, जैनेंद्र राय उर्फ पप्पू राय,वरिष्ठ पत्रकार सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने पर बधाई दी है।

