Site icon जनस्वराज हिंदी

पांचवें दिन भी बारिश में डटे रहे ग्रामीण, जलजमाव वाली सड़क को लेकर धरना प्रदर्शन जारी

धरना प्रदर्शन

धरना प्रदर्शन

कप्तानगंज, कुशीनगर: कुशीनगर जिले के कप्तानगंज तहसील अंतर्गत विकासखंड रामकोला की ग्रामसभा देवरियाबाबू में जलजमाव से परेशान ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन आज पांचवें दिन भी जारी रहा। भीषण बारिश के बावजूद ग्रामीणों का हौसला कम नहीं हुआ, और वे खराब सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर लगातार प्रदर्शन करते रहे।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से सड़क पर गंभीर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इससे गांव की महिलाओं और राहगीरों को रोजाना दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं की कमर की हड्डी टूट गई, तो किसी की पैर की हड्डी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन हैं


Read more: जम्मू-कश्मीर: द्रास के लामोचन में 72 फीट ऊँचे तिरंगे के साथ करगिल शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि


भारतीय किसान यूनियन (जनकल्याण) के जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने धरना स्थल पर कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पांच दिन बीतने के बाद भी जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे साफ है कि अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हमारा संगठन खंड विकास अधिकारी रामकोला को घेरने की रणनीति बनाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।”

उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।

धरने में शामिल लोगों में बेचन शर्मा, गिरिजेश चौधरी, अंकुश, केसी चौधरी, प्रधुम्मन रावत, परदेशी बारी, लालजी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version