Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर : अवैध वसूली रोकने की मांग

Kushinagar

तमकुहीराज/कुशीनगर: स्थानीय नगर पंचायत तमकुहीराज में ओवरब्रिज चौराहा सहित अन्य स्थानों पर वाहन चालकों से हो रही अवैध वसूली की शिकायतें सामने आने के बाद नगर प्रशासन सक्रिय हो गया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने तमकुहीराज पुलिस को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

तीन वर्षों से बंद वैध वसूली, फिर भी जारी जबरन स्टैंड शुल्क

नगर पंचायत तमकुहीराज में पड़ाव की नीलामी पिछले तीन वर्षों से नहीं हुई है, जिसके चलते किसी भी प्रकार की वैध वसूली बंद है। इसके बावजूद कुछ दबंग लोग जबरन वाहन चालकों से स्टैंड शुल्क वसूल रहे हैं। सवारी वाहन चालकों ने कई बार नगर पंचायत से इस अवैध वसूली की शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

नगर पंचायत ने पुलिस को लिखा पत्र, अवैध वसूली पर रोक की मांग

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने थानाध्यक्ष तमकुहीराज को पत्र भेजकर अवैध वसूली में लिप्त लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। नगर पंचायत का कहना है कि करीब डेढ़ माह पहले भी इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इस मामले पर थाना प्रभारी तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अवैध वसूली में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version