Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: सुकरौली में कंटेनर और गैस टैंकर की टक्कर, बड़ा हादसा टला

कुशीनगर: सुकरौली में कंटेनर और गैस टैंकर की टक्कर, बड़ा हादसा टला

Image : created with AI

कुशीनगर: जिले के सुकरौली नगर पंचायत अंतर्गत सुकरौली बाजार में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक कंटेनर और गैस टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े।

ड्राइवर और खलासी को निकाला गया सुरक्षित

स्थानीय लोगों की तत्परता से कंटेनर में फंसे ड्राइवर और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।


Read Also: कुशीनगर: लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


घटना के बाद गैस टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सुकरौली चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, टला बड़ा विस्फोट

यह हादसा पेट्रोल पंप के बिलकुल पास हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत यह रही कि गैस टैंकर में कोई रिसाव या विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।

स्थानीय लोगों की तेज़ सजगता और तत्परता की वजह से स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सका। हादसे के बाद कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने जल्द सामान्य कर दिया।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version