Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: भाजपाई सभी बूथों पर सुनाएँगे मोदी के मन की बात

Kushinagar News

Kushinagar News

कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 27 अप्रैल 2025 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को कुशीनगर जिले के सभी बूथों पर प्रसारित किए जाने की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने कहा कि ‘मन की बात’ आज जन-जन का कार्यक्रम बन चुका है, और लोग हर माह के अंतिम रविवार का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इस माह भी यह कार्यक्रम हर बूथ स्तर पर प्रसारित होगा।


Read Also: तुर्कपट्टी में नशे का अड्डा बना हर गली, पुलिस चुप


सरल एप पर अपलोड होंगे कार्यक्रम के फोटो

श्री शुक्ल ने सभी विधानसभा संयोजकों और मंडल अध्यक्षों से समन्वय बनाकर कार्यक्रम के फोटो ‘सरल एप’ पर अपलोड करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भाजपा के संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन का भी एक अवसर है।

भाजपा कुशीनगर के सभी जनप्रतिनिधि, मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठ समेत पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर बूथ समिति के साथ प्रधानमंत्री का संदेश सुनेंगे।

इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी और कुशीनगर विधानसभा संयोजक विश्वरंजन कुमार आनंद, आईटी विभाग जिला संयोजक और खड्डा विधानसभा संयोजक नमो नारायण मौर्य, मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, विजय कुमार सोनी, रामजीत चौहान, राजकुमार चौहान, दिनेश राय, मंडल महामंत्री देवेश मिश्र सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version