Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति का उत्सव

तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा

कुशीनगर: स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को कुशीनगर जिले के 10 मंडलों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाजपा नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और बच्चे शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

फाजिलनगर विधानसभा के फाजिलनगर मंडल में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि यह यात्रा न केवल स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का हिस्सा है, बल्कि यह देशभक्ति, स्वच्छता और सामाजिक एकता का संदेश देने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से तिरंगे का सम्मान करने और गर्व से फहराने का आह्वान किया। दुर्गेश राय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और बच्चों में देश के प्रति गर्व और समर्पण की भावना और मजबूत होती है, साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की स्मृतियों को संजोना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा है, जो पूरे देश में एक साथ आयोजित किया जा रहा है। कुशीनगर जनपद के सभी 34 मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। सोमवार को 10 मंडलों में यात्रा निकाली गई, जबकि शेष मंडलों में 12 और 13 अगस्त को यह आयोजन होगा।


Read more: कुशीनगर: भाजपा मंडल पटहेरवा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का किया सम्मान


विभिन्न मंडलों में नेतृत्व

इन भव्य तिरंगा यात्राओं ने न केवल स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह बढ़ाया, बल्कि देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और एकता का नया जोश भी भरा।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version