सेवराई: तहसील क्षेत्र के देवकली गांव मे सम्राट अशोक द्वार के पास स्थित स्वतंत्रता सेनानी सीताराम सिंह कुशवाहा की चित्र पर काकोरी दिवस के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के द्वारा माल्यार्पण किया गया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार 9 अगस्त को काकोरी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी भदौरा त्रिवेणी राम, एडियो पंचायत अशोक यादव, ग्राम प्रधान रामप्रवेश मौर्या सचिव संजना सिंह, आदि गणमान्य लोगों की मौजूदगी में स्वतंत्रता सेनानी सीताराम सिंह कुशवाहा के मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई एवं उनकी पत्नी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम प्रधान ने खंड विकास अधिकारी को अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत सम्मान किया।

